ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 3 बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के आसार, कल ऐसा रहेगा मौसम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में रविवार को बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। विभाग का कहना है कि पहले पश्चिमी राजस्थान इसके बाद पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सिस्टम के जाने के बाद 7 जनवरी से प्रदेश में एक बार फिर से उत्तरी हवा का असर बढ़ेगा और तापमान गिरने से सर्दी तेज होने की संभावना है। बीते दिन सबसे ज्यादा तापमान डूंगरपुर में 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसी तरह जोधपुर, बाड़मेर में 30.7 और नागौर में 30.7, जालोर, चित्तौड़गढ़ में 30.2 और उदयपुर में 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर में भी दिन में तेज धूप रही और अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। अजमेर में तापमान 28.8, भीलवाड़ा में 28.9, प्रतापगढ़ में 28.2, दौसा में 29.9, बीकानेर में 27.4 और जैसलमेर में 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर कोटा में अधिकतम तापमान 21.8, अलवर में 23, श्रीगंगानगर में 20, धौलपुर में 20.2, हनुमानगढ़ में 17.4 और माउंट आबू (सिरोही) में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


Share This News