ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220726 123123 सिर पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। लगातार बढ़ रहे अपराध से बीकानेर में लोग परेशान है। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक की कनपटी पर बन्दुक रखकर डराने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार होटल भवानी के पीछे रहने वाले महेन्द्र सिंह उर्फ मोहित ने अनस पठान, अलराज उर्फ सोनू, सोहेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 3 जनवरी को सुनारो की बगेची के सामने की है। प्रार्थी ने बताया कि वह अपने घर के पास बैठा था। इसी दौरान आरोपित आए और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसके बाद आरोपित ने सिर पर बंदूक लगा दी और कहा कि तुझे तो आज टपका देते हैं। आरोपितों ने कहा तेरे चाचा, भाइयों को जेल से आते ही जान से मार देंगे। इस दौरान प्रार्थी ने शोर शराबा किया तो आरोपित भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share This News