ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 1 चीन में नए वायरस से 170 की मौत, आपातकाल के हालात -WHO Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। एक बार चीन में वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। वहां अस्पतालों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति बन गई है। इस बार ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। सरकारी और वैज्ञानिक एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, वायरस से अब तक चीन में 170 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 देशों में इसके 7,834 मामले दर्ज किए गए हैं।

तेजी से फैलाव को देखते हुए
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस नए संक्रमण को “वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल” करार दिया है। WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने जिनेवा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यह वायरस तेजी से फैल रहा है, और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि चीन ने पहली बार 31 दिसंबर, 2019 को स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की थी।

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) पहली बार 2001 में खोजा गया था। वायरस मुख्य रूप से सर्दियों के मौसम में फैलता है और खांसी, बुखार, और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण उत्पन्न करता है। चीन के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण और रोकथाम प्रशासन ने लैब रिपोर्टिंग प्रक्रिया को तेज कर दिया है और संक्रमित मरीजों की निगरानी शुरू कर दी है। 


Share This News