ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 बीकानेर में 2 की मौत, दो बाइक में टक्कर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के महाजन थानान्तर्गत दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो जनों की मौत हो गई है। दो युवक घायल हो गये है। जिन्हें महाजन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी देते हुए थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि नेशनल हाइवे 62 पर बुधवार शाम करीब पांच बजे दो बाइक सवार आमने-सामने भिड़ गए। लालेरा बस स्टेंड के पास हुए इस हादसे के दौरान दोनों तरफ से बाइक सवार फुल स्पीड में आ रहे थे। दोनों जैसे ही आपस में भिड़े,दोनों चालकों के सिर पर गंभीर चोट आई।

दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें एक मृतक पीपरा गांव का रहने वाला किसन, दूसरा जसवंतसर का गंगाधर था। दोनों की उम्र बीस से पच्चीस साल के बीच है। वहीं राजेश और पूनम नामक दो युवक घायल थे। घायलों को तुरंत महाजन के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


Share This News