ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 3 जिला कलेक्टर के निर्देश,  अधीनस्थ कार्मिकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के लिए करें पाबंद Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को अपने अधीनस्थ कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बैल्ट के उपयोग के लिए निर्देशित करने के लिए कहा है।

इस संबंध में जारी आदेश में उन्होंने बताया कि राज्य में घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले चालकों में जान-माल की क्षति अधिक होती है, जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भी सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। इसके तहत 1 से 31 जनवरी तक ‘सड़क सुरक्षा माह’ आयोजित किया जा रहा है। जिसकी थीम ‘परवाह’ है।

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों से आग्रह किया है कि वे अपने अधीनस्थ कार्मिकों को हेलमेट और सीट बैल्ट का उपयोग करने के लिए पाबंद करें। बिना हेलमेट वाहन चालकों को कार्यालय परिसर में प्रवेश नहीं करने दें। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने के लिए भी प्रेरित करें।

जिला कलक्टर ने कहा कि सभी के प्रयासों से ही सड़क दुघर्टनाओं में कमी के साथ जान-माल में कमी लाई जा सकेगी और ‘सड़क सुरक्षा जन जाग्रति अभियान’ का सफल बनाया जा सकेगा।


Share This News