ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241227 WA0210 नगर निगम के नेत्र जांच शिविर में स्कूली वाहनों के 211 चालकों के आंखों की जांच Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की पहल पर जिला प्रशासन तथा नगर निगम द्वारा लेंसकार्ट फाउंडेशन के सहयोग से शुक्रवार को करणी नगर स्थित न्यू अंबेडकर भवन में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।

इस दौरान स्कूली बसों और ऑटो के 211 चालकों के नेत्र जांच की गई और सीएसआर मद से निःशुल्क चश्मे उपलब्ध करवाए गए।
जिला कलेक्टर ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके मद्देनजर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती है। यह नवाचार इसी श्रृंखला की एक कड़ी है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर देखा जाता है कि किसी सड़क दुर्घटना में वाहन चालक की नेत्र ज्योति ठीक नहीं होना भी एक महत्वपूर्ण कारण होता है। इसके मद्देनजर सभी वाहन चालकों की आंखों की जांच करवाई गई है। उन्होंने कहा कि यह क्रम आगे भी चलाया जाएगा। इस अभियान में निगम के अलावा शिक्षा, परिवहन और चिकित्सा विभाग का सहयोग रहेगा। उन्होंने शिविर का अवलोकन किया और सभी वाहन चालकों को इससे लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष और उपायुक्त श्री यशपाल आहूजा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र शर्मा, सीएमएचओ डॉ राजेश गुप्ता, जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती भारती नैथानी सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News