ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 16 कांग्रेस का बीकानेर में सम्मान पैदल मार्च आज सुबह 11.30 बजे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सम्मान मार्च 24 दिसंबर सुबह 11.30 बजे है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के अपमान के विरोध में जिला मुख्यालय पर बाब साहब”डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान मार्च” का आयोजन किया जाना है।जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि इसी कड़ी में बीकानेर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 24 दिसंबर 2024 को सुबह 11.30 बजे अंबेडकर सर्किल से सम्मान मार्च का आयोजन रखा गया है। संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत, बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में सम्पन्न होने वाले इस समान मार्च कार्यक्रम में जिले से प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, लोकसभा के प्रत्याशी, विधायक प्रत्याशी, जिला प्रमुख, नगर निगम एवम निकाय के अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष,जिले के ब्लॉक अध्यक्ष, जिले में रहने वाले प्रदेश के अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिले में अग्रिम संगठनों विभागों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष, पूर्व सांसद पूर्व विधायक, जिला परिषद सदस्य, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सदस्य भागीदारी निभायेंगे।


Share This News