ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 42 अनियमितताएं मिली, 13 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर में जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 13 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि गजनेर रोड चुंगी चौकी स्थित मां मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 16 से 18 दिसम्बर तक 3 दिनों के लिए, तिलक नगर स्थित खालसा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 16 से 23 दिसम्बर तक 8 दिनों के लिए, 8 केवाईडी स्थित खान मेडिकल स्टोर, इंदिरा कॉलोनी स्थित संध्या मेडिकोज एंड जनरल स्टोर, लालगढ़ पैलेस रोड स्थित उपचार मेडिसिन सेंटर के अनुज्ञापत्र 16 से 25 दिसम्बर तक 10 दिनों के लिए, नाथूसर स्थित गोदारा मेडिकल स्टोर, पंचायत समिति के पास जयपुर रोड स्थित केयर कैमिस्ट, श्रीडूंगरगढ़ स्थित चौपदार मेडिकोज, 465 आरडी स्थित अशरफी मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 19 से 28 दिसम्बर तक 10 दिनों के लिए, मुस्तफा मस्जिद के सामने चुंगी चौकी स्थित अलशिफा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 19 से 30 दिसम्बर तक 12 दिनों के लिए, कालू स्थित स्वास्तिक मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 16 दिसम्बर से 2 जनवरी 2025 तक 18 दिनों के लिए, पूगल स्थित सुखदेव मेडिकल स्टोर एवं आरडी 682 स्थित श्री श्याम मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 18 दिसम्बर से 6 जनवरी तक 20 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।


Share This News