ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 2 बीकानेर में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार आरोप है कि छह महीने से लड़की के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था।पुलिस ने बताया कि नाबालिग दलित बालिका कर पिता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है कि उसकी नाबालिग बालिका साथ छ: महीने पहले कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर दिया गया। इसके बाद खाजूवाला के पास ही स्थित गांव 10 बीड निवासी सुनील और 32 हैड निवासी इबरार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इन युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ खाजूवाला में भी दुष्कर्म किया। उसे बार-बार ब्लैकमेल किया गया। कई बार इन दोनों युवकों ने गैंगरेप भी किया।

पीडि़ता के दलित और नाबालिग होने के कारण पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने इसे गंभीरता से लिया और जांच के लिए डिप्टी एसपी सुभाष गोदारा को जिम्मेदारी दी। गोदारा ने खाजूवाला पहुंचकर पीडि़त दलित लड़की से पूछताछ की और बयान के आधार पर दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। वही मामले के अनुसार नाबालिग की मित्र ने अपने जन्मदिन पर इन दोनों युवकों से मिलवाया था।

वही युवती को जब बार बार ब्लैकमेल किया गया तब युवती ने दो-तीन बार सुसाइड करने का प्रयास भी किया। जब युवती ने सुसाइड का प्रयास किया तब जाकर यह घटनाक्रम सामने आया।


Share This News