ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20241023 101608 31 बीकानेर : विवाहिता आभूषण सहित लापता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में एक विवाहिता आभूषण समेत लापता होने का मामला दर्ज हुआ है। बीकानेर नोखा थाना क्षेत्र से एक विवाहिता के अचानक लापता होने के दर्ज मामले के अनुसार, 28 वर्षीय विवाहिता अपने ससुराल से पीहर आई हुई थी और अचानक घर से गायब हो गई। इस मामले में सरपंच सहित एक प्रतिनिधि मंडल ने नोखा थाने के एसएचओ अमित स्वामी से मुलाकात कर विवाहिता को शीघ्र दस्तयाब करने की मांग की है।

प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि विवाहिता के गायब होने के बाद से उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परिवार ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। विवाहिता घर से जाते समय करीब दो लाख रुपये के सोने और चांदी के जेवरात भी अपने साथ लेकर गई है।  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share This News