ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241204 104254 1 पूर्व उपमुख्यमंत्री बादल पर फायरिंग Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में फायरिंग की वारदात ने पंजाब की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली चीफ सुखबीर सिंह बादल पर अमृतसर में फायरिंग हुई है। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक व्यक्ति ने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर गोलियां चला दीं। वहाँ मौजूद लोगों ने उस व्यक्ति को काबू कर लिया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। गोलीबारी में सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए।  

इस दौरान हुई जांच में आरोपी की पहचान गुरदासपुर के डेराबाबा नानक के रहने वाले नारायण सिंह चौड़ा के रूप में हुई है। वह दल खालसा का सदस्य है। 2013 में UAPA में गिरफ्तार हुआ था। नारायण सिंह गोल्डन टेंपल के गेट पर पहुंचता है। जब वह सुखबीर बादल के करीब पहुंचा तो कमर के नीचे छिपाकर रखे गए पिस्टल को निकाल कर फायरिंग करने लगता है।

सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात कुछ सेवादारों की तुरंत हमलावर पर नजर पड़ जाती है और उसे पकड़ लिया जाता है। गोली सुखबीर सिंह बादल को निशाना बनाकर चलाई गई लेकिन मिस हो गई और टेंपल के गेट पर जा लगी। 


Share This News