ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241204 WA0110 गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई द्वारा आज मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में परिषद का राष्ट्रीय प्रकल्प गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के अवसर पर परिषद, बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) ने बताया कि हमारे हिंदू धर्म में सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजेंद्र मोदी, कोशलेश गोस्वामी, राधा रानी अग्रवाल, विद्यालय प्रधानाध्यापक मनोज अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा), महिला संयोजिका ज्योति शर्मा के द्वारा भारत माता व स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।
विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजेंद्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को याद करते हुए जीवन में शिक्षा के महत्व से अवगत कराया ।

कार्यक्रम प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष कार्यो के लिए सम्मानित किया गया ।

महिला संयोजिका ज्योति शर्मा के द्वारा भारत विकास परिषद की जानकारी, स्थापना, उद्देश्य एवं कार्यों के बारे में बताया। मंच संचालन रेणु पुरोहित के द्वारा किया गया ।विशेष प्रतिभा सम्मान में विनोद सेन, गौ सेवक सुभाष बिश्नोई, अक्षय शर्मा के रूप में सम्मान किया गया ।
राधा रानी अग्रवाल ने भारत विकास परिषद बीकाणा इकाई के सदस्यों का स्मृति चिन्ह के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया । बीकाणा इकाई के धनराज सेन के नेतृत्व में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।


Share This News