ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 10 RGHS योजना की गाइडलाइन में हुआ बड़ा बदलाव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान सरकार ने गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम RGHS योजना की गाइडलाइन में बदलाव किया गया है। इसके तहत अब आइपीडी, ओपीडी और डे-केयर में इलाज के लिए पंजीयन के समय मरीज की लाइव फोटो ली जाएगी। यह बदलाव मरीजों को बड़ा फायदा पहुंचाएगा। इस बदलाव को लाभार्थी पहचान प्रणाली (बीआइएस) नाम दिया गया है।

नई जानकारी के अनुसार लाइव तस्वीर ओपीडी टीआइडी के मामले में पर्ची पर नजर आएगी। इस बदलाव से बार-बार अस्पताल आने में असमर्थ और डॉक्टर से फॉलोअप दवा लिखवाने वाले मरीजों को परेशानी होगी और उन्हें लाइव फोटो के लिए अस्पताल आए बिना दवा या इलाज नहीं मिल सकेगा।

गाइडलाइन के अनुसार यदि मरीज किसी अन्य समान सुविधा में आइपीडी या डेकेयर की सुविधा ले रहा है तो ओपीडी के तहत नया बीआइएस उत्पन्न नहीं होगा। निजी अस्पताल के मामले में ओपीडी वॉलेट बैलेंस 135 रुपए से कम होने पर भी ओपीडी टीआइडी उत्पन्न नहीं किया जा सकेगा।


Share This News