ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 110 सोने के भावों में उछाल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर सोने के भाव मे उछाल आया है। विदेशी मार्केट में मजबूत ट्रेंड और लोकल ज्वैलर्स की खरीदारी में इजाफा होने के साथ सोने की कीमतें एक बार फिर चढ़ गईं। शुक्रवार को दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में 700 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली मे सोने का भाव 79,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस बारे में अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने सोने की कीमतों को लेकर ये जानकारी दी है।

99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 100 रुपये की गिरावट के साथ 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बंद हुआ था।

99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के साथ-साथ 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी 700 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है।  दिल्ली में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव बढ़कर 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बाजार से जुड़े सूत्रों ने कहा कि विदेशों में पॉजिटिव ट्रेंड और घरेलू मांग में तेजी के कारण मार्केट ट्रेंड मजबूत हुआ है, जिससे मुख्यत: सोने की कीमतों में तेजी आई है।


Share This News