ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
kotgate 1 पुलिस कार्रवाई, 215 बदमाश गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिला पुलिस ने संगठित अपराधियों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 हिस्ट्रीशीटर, एक ईनामी बदमाश सहित 215 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में जिला पुलिस की ओर से चलाएं गये एक दिवसीय अभियान में 385 पुलिस बल की 95 टीमों द्वारा 498 स्थानों पर दबिश व चैकिंग की गई।

जिसमें 04 एनडीपीएस एक्ट,09 आबकारी एक्ट,71 स्थाई वारण्टी/उद्घोषित अपराधी/299 दप्रस.,10 एच.एस.01 ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। धारा 170 बीएनएसएस के तहत 89 को गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस थाना छत्तरगढ़ की टीम ने एनडीपीएस एक्ट में वांछित पांच हजार रूपये का ईनामी आरोपी छगनदान निवासी डेली तलाई को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस थाना नयाशहर टीम ने अभियान के दौरान शातिर चोर को गिरफ्तार कर विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 08 मोटरसाईकलें बरामद की। मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 04 अभियोग पंजिबद्ध कर 26.87 किग्रा डोडा पोस्त,764 ग्राम गांजा जब्त कर 04 आरोपियों को गिरफतार किया गया ।आबकारी अधिनियम के तहत 09 अभियोग प ंजिबद्ध कर 67 लीटर देशी शराब,01 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई।


Share This News