ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
bar पुलिस कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज अधिवक्ताओं ने भाजपा उपाध्यक्ष व बार एसोसिएशन के सदस्य भगवान सिंह मेडतिया के मैटर में ज्ञापन सौंपा। बीछवाल पुलिस की ओर से इस्तगासे से मामला दर्ज करवाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया।

इस दौरान अध्यक्ष रघुवीर सिंह ने बताया कि मेड़तिया द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से एवं काननू सम्मत् अपनी बात रखी गई थी, जिसमें पुलिस थाना बीछवाल द्वारा अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार कर द्वेषतापूर्ण कार्यवाही अधिवक्ता भगवान सिंह मेड़तिया के विरूद्ध पुलिस थाना बीछवाल द्वारा की जा रही है तथा इसके अतिरिक्त वर्तमान में पुलिस प्रशासन द्वारा भी पुलिस थानों में ही अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार की घटनाओं ने भी तूल पकड़ा हुआ है।

पुलिस कर्मियों द्वारा वकील समुदाय के खिलाफ लगातार अभद्रतापूर्वक व्यवहार किया जा रहा है। जिससे तमाम वकील समुदाय में रोष व्याप्त है। उन्होंने द्वेषतापूर्ण कार्यवाही को निरस्त फरमाया करभविष्य में किसी अधिवक्ता सदस्य के विरूद्ध ऐसी द्वेषतापूर्ण कार्यवाही नहीं की करने तथा थानाधिकारी पुलिस थाना बीछवाल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाने की मांग की है।


Share This News