ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में चोरों के हौसले बुलंद है। कोलायत में सूने मकान में चोरों ने सेंधमारी करते हुए लाखों के सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। कोलायत के वार्ड नंबर 06 में भंवरलाल नाई के अनुसार 21 नवंबर को वह किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित नोखा गया था। 24 नवंबर को जब वह वापस आए तो घर के मुख्य गेट के ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अंदर के कमरों के भी ताले टूटे हुए मिले।

चोरों ने कमरों में लगाए हुए पांच-छह तालों को तोड़कर दिया और स्टोर में रखे 75 हजार रुपए, तीन तोला सोने का मंगलसूत्र और अंगूठियां, करीब एक किलो चांदी के कड़ला, पायलें और अन्य सामान चोरी हो गए। संदूकों के ताले तोड़ दिए और सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। पीडित भंवरलाल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसने अपने दो लड़कों की सगाई की थी। और शगुन के रूप में मिला चांदी का नारियल और उस पर मोली से बंधे रुपयों को भी छोड़ा। भंवरलाल के अनुसार उसने थाने में लिखित में रिपोर्ट दी है।


Share This News