ताजा खबरे
sadhi बीकानेर: महिला ने दिखाए हाथ, विवाह समारोह से गहनों व रूपयों से भरा बैग लेकर फरार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के उपनगर गंगाशहर थाना इलाके में एक महिला विवाह समारोह से गहनों व रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गई। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह एक महिला बैग को लेकर भाग रही है।  संपत पैलेस में शांतिलाल सेठिया के पुत्र चिरंजीव सेठिया का विवाह है। जिसमें मायरे का कार्यक्रम चल रहा था कि इस दौरान हरी साड़ी पहनी एक महिला कार्यक्रम का हिस्सा बनी और मौका पाकर एक बैग को उठा लिया। इस बैग में करीब दो से तीन लाख रूपये के गहने और नकदी रू पये थे। जिसे उठाकर महिला पिछले दरवाजे से रफुचक्कर हो गई।

 


Share This News