ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर । इंदिरा गांधी नहर परियोजना की रबी फसल 2024 के दौरान 21 नवंबर प्रातः 6 बजे से 11 जनवरी 2025 प्रातः 6 बजे तक नहरों को 3 में से 1 समूह में चलाने हेतु अनिवार्य आवश्यकता समूहों का विवरण और चक्रीय कार्यक्रम जारी किया गया है।

सिंचित क्षेत्र विकास आयुक्त वंदना सिंघवी ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार ग्रुपों का वरीयता समूह 21 नवंबर प्रातः 6 बजे से 29 नवंबर सायं 6 बजे तक ग, क, ख रहेगा। इसी प्रकार 29 नवंबर सायं 6 बजे से 8 दिसंबर प्रातः 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह ख, ग, क रहेगा।

उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर प्रातः 6 बजे से 16 दिसंबर सायं 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता क, ख, ग रहेगा।
16 दिसंबर सायं 6 बजे से 25 दिसंबर प्रातः 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह ग, क, ख रहेगा। 25 दिसंबर प्रातः 6 बजे से 2 जनवरी सायं 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह ख, ग,क रहेगा तथा 2 जनवरी सायं 6 बजे से 11 जनवरी प्रातः 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह क, ख, ग रहेगा।


Share This News