ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20241111 150352 विदेशी सैलानियों को मिली तगड़ी हार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पर्यटन नगरी पुष्कर में इन दिनों चल रहे मेले में जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से देशी-विदेशी सैलानियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारतीय और विदेशी टीम के खिलाड़ी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। दोनों टीमों के बीच हो रहे मैच में स्थानीय टीम के खिलाड़ी बाजी मार रहे हैं और विदेशी मेहमानों को शिकस्त दे रहे हैं। मेले के तीसरे दिन मेला मैदान में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के बीच कबड्डी मैच का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने बाजी मारते हुए विदेशी खिलाड़ियों को शिकस्त दी। निर्णायक टीम के सदस्य विक्रम शर्मा ने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों ने 43-29 से जीत दर्ज की। भारतीय टीम में 10 खिलाड़ियों में विदेशी टीम में आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया।भारतीय खिलाड़ियों ने 43 अंक प्राप्त किए तो वहीं विदेशी खिलाड़ियों ने 29 अंक प्राप्त किए।


Share This News