ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241111 173009 मंदिर में दर्शन करने के बहाने दुर्गा माता की मूर्ति चोरी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में बदमाशों व चोरों के हौंसले बुलंद है। लेकिन हाल ही में हुई वारदातें सीसीटीवी में कैद होने से पुलिस त्वरित कार्रवाई कर चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। मूर्ति चोरी की वारदात को लेकर थाने में परिवाद पेश किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक करमीसर रोड स्थित सच्चियाय माता मंदिर में मां दुर्गा की यह मूरत 450 ग्राम शुद्ध चांदी से बनी थी। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को मूर्ति चोरी की यह वारदात हुई है। जिसका पता आज तब चला जब वह मूर्ति दिखाई नहीं दी।

मंदिर ट्रस्टियों द्वारा सीसीटीवी खंगाले गए। सीसीटीवी में दो व्यक्ति नजऱ आए। ये दोनों पहले मां सच्चियाय के दर्शन करते हैं, बाद में पुजारी के बाहर जाते ही मंदिर के दूसरे हिस्से में स्थापित चांदी की मूरत उठाकर जेब में डाल लेते हैं। मंदिर के पुजारी देवकिशन शर्मा की ओर से नयाशहर पर अज्ञात जने के खिलाफ परिवाद दिया गया है। पुलिस ने मौका व सीसीटीवी देखें हैं। सीसीटीवी में चोर की शक्ल और हुलिया बिल्कुल स्पष्ट नजऱ आ रहा है। मामले की जांच रामफल को दी गई है।


Share This News