ताजा खबरे
बीकानेर जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी, कुल 41 वार्डमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर आएंगे, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे लाभार्थियों से संवाद…लेकिन अब इस स्थान परपितृ पक्ष 26 सितंबर से, क्या खरीदना शुभ और क्या अशुभ !पश्चिमी राजस्थान में होगा ‘तरंग शक्ति’ लड़ाकू विमान चीरेंगे आसमान की खामोशीडिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार कोबीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
IMG 20241110 WA0070 बीकानेर टीम ने जीती रोड साइक्लिंग चैम्पियनशिप Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। 29 वीं राज्य स्तरीय रोड़ साइक्लिंग चैम्पियनशिप बीकानेर ने जीती है। बीकानेर की टीम ने ऑलओवर स्पर्धाओं में 34 अंक हासिल कर चैम्पियनशिप अपने नाम की। नाल एयरफोर्स चौराहे पर राजस्थान साइक्लिंग एसोसि एशन के बैनर तले आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में 20 जिलों के 200 से ज्यादा खिलाडिय़ों ने भागीदारी निभाई। राजस्थान साइक्लिंग एसोसिएशन के सचिव ओ पी विश्वकर्मा ने बताया कि लड़के व लड़कियों के लिये अंडर-14,अंडर-16,अंडर-18 व सीनियर वर्ग में बीकानेर विजेता तथा 23 अंकों के साथ बाड़मेर उपविजेता रही। सभी विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रांफियां तथा खिलाडिय़ों को व्यक्तिगत पुरस्कार राजस्थान साइक्लिंग एसोसिएशन के चेयरमेन रविशेखर मेघवाल ने प्रदान किये। साथ ही जी एस खत्री, दाउलाल प्रजापत, पूनमचंद नायक , सुखदेव गहलोत, सुरेन्द्र सिंह कूकणा, फूसे खां, महफूज अली, तौफिक अहमद, रामसुख, राजेन्द्र कम्बोज आदि सीनियर साइक्लिस्ट उपस्थित रहे। सचिव विश्वकर्मा ने सभी का आभार जताते हुए बताया कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।


Share This News