ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241110 WA0149 फिजियोथैरेपिस्ट चिकित्सकों का सम्मेलन आयोजित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बदलते परिवेश में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण। आरसीएपी की ओर से व्यास कॉलोनी स्थित एक निजी होटल में फिजियोथैरेपिस्ट चिकित्सकों का सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें बीकानेर के फिजियोथैरेपिस्ट चिकित्सक व टे्रनर चिकित्सकों ने भागीदारी निभाई। सम्मेलन की अध्यक्षता राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की डीन डॉ. सुनीता शर्मा ने की।

इस मौके पर डॉ शर्मा ने क हा कि वर्तमान समय में फिजियोथेरेपिस्ट का स्वस्थ जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बदलते हुए मेडिकल हेल्थ परिवेश में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका को अहम बताया। आरसीएपी अध्यक्ष डॉ. संजय कुमावत और सचिव डॉ. केशव चौधरी ने आमजन में इस चिकित्सकीय पद्धति को पहुंचाने की बात कही।

कुमावत ने कहा कि उनका संगठन हमेशा फिजियोथेरेपिस्ट के हक और अधिकार के लिए काम करता रहेगा और अपने प्रोफेशन को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।डॉ. महेन्द्र झोरङ ने मीट में अवैध प्रैक्टिस करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी रखी। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर और सीएमएचओ को इस मामले से अवगत कराया जाएगा।

मीट का आयोजन बीकानेर के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. महेन्द्र झोरङ के नेतृत्व में हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरसीएपी अध्यक्ष डॉ. संजय कार्यक्रम में डॉ रामेश्वर लाल चौधरी,डॉ मयंक खत्री,डॉ मारुति,डॉ रोहित,डॉ भरत खत्री,डॉ अशांक चौधरी एवम डॉ हेमंत व्यास मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित पुरोहित ने किया।


Share This News