ताजा खबरे
byke बीकानेर : सड़क हादसे में चार घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के दो अलग अलग थानान्तर्गत कार-बाइक की आमने सामने टक्कर में चार जने घायल हो गये है। इनमेें दो जनों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला हादसा नोखा के सोमलसर के पास हुआ है। जिसमें दो जने घायल हुए है। इन घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। इन्हें राहगीरों की मदद से पीबीएम लाया गया। जहां इनका उपचार चल रहा है। छत्तरगढ़ में आवा चौराहे पर कार-मोटरसाइकिल में आमने सामने भिड़ंत हुई है। इसमें एक जना गंभीर रूप से घायल हुआ है। जबकि दूसरे के भी चोट आई है। दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां से एक जने को पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया है। दोनों दो एडब्लूएम निवासी बताएं जा रहे है।


Share This News