ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 21 सेवानिवृत बैंकर्स की साधारण सभा व स्थापना दिवस समारोह रविवार को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसियेशन से सम्बद्ध बीकानेर यूनिट की कार्यकारिणी और विशेष आमंत्रित सदस्यों की महत्ती बैठक शिव मंदिर परिसर में अध्यक्ष एस पी सोबती की अध्यक्षता में आयोजित की गई । संगठन के आर के शर्मा ने बताया कि बैठक 10 नवम्बर को संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर एसोसियेशन की साधारण सभा का आयोजन रोटरी क्लब में किया जाएगा ।

महासचिव के आर उपाध्याय ने बताया कि इस अवसर पर कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा तथा दीपावली स्नेह मिलन समारोह सह वरिष्ठ सदस्य सम्मान समोराह भी आयोजित किया जाएगा । संयुक्त सचिव आर के श्रीमाली ने बताया कि प्रातः 10.45 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगें तथा सचिव प्रतिवेदन सहित सेवानिवृत बैंकर्स की हितकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा ।

बैठक में एस पी सोबती, महासचिव के आर उपाध्याय, संयुक्त सचिव आर के श्रीमाली, एस एस जोशी, नलिन सारवाल, सैयद मुश्ताक अली, डी एल भटेजा, रामेश्वर लाल सुथार, भूदेव शर्मा, माणक सुथार व आर के शर्मा ने विचार व्यक्त किये।


Share This News