ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 11 ग्राम विकास अधिकारी को किया एपीओ, मिली भारी अनियमितताएं Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। रामसर ग्राम पंचायत में औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने के बाद ग्राम विकास अधिकारी को एपीओ किया गया है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल ने बताया कि बीकानेर पंचायत समिति की रामसर ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण जिला परिषद के निरीक्षण दल द्वारा किया गया। इसमें अधीक्षण अभियंता धीरसिंह गोदारा, अधिशाषी अभियंता रामनिवास शर्मा, सहायक अभियंता रामेश्वर बेनीवाल शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान महात्मा गांधी नरेगा योजना में चल रहे दो सार्वजनिक कार्यों पर श्रमिक अनुपस्थित पाए गए। राज्य वित्त आयोग षष्टम के तहत सीसी ब्लॉक खरंजा निर्माण कार्य (रामचन्द्र के घर से कन्हैयालाल के घर की ओर) मौके पर चालू नहीं पाया गया, जबकि ग्राम पंचायत द्वारा इस कार्य के विरूद्ध 4.30 लाख रुपए आहरण कर किए हुए थे। इन अनियमितताओं के मद्देनजर रामसर के ग्राम विकास अधिकारी रामरतन को तत्काल प्रभाव से ग्राम पंचायत से हटाकर आगामी आदेशों की प्रतीक्षा में मुख्यालय पंचायत समिति बीकानेर किया गया है।
मनरेगा योजना के तहत एक कार्य को जांच में रखते हुए अग्रिम आदेश तक 21 लाख रुपए भुगतान रोका गया।
इनके अलावा राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत तहत 2 सीसी ब्लॉक निर्माण कार्यों की सामग्री के सेम्पल लिए गए। यह सामग्री मानक स्तर की नहीं पाई जाने के कारण इस कार्य के भुगतान से पूर्व अमानक सामग्री को हटाकर मानक स्तर की सामग्री का प्रयोग कर पुनः निर्माण कार्य करने के निर्देश ग्राम पंचायत को दिए। उन्होंने बताया कि भविष्य में औचक निरीक्षण की कार्यवाहियां सतत रूप से की जाएगी।


Share This News