ताजा खबरे
समाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूमरेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बीकानेर में प्रदर्शनअनियमितताएं मिलने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बितकिन्नर प्रमुख चंदा बाई ने बीकानेर परकोटे में भरा मायरा, विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूद
IMG 20241030 WA0356 रोशनी से गुलज़ार हुआ बीकानेर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। धन धान्य और सुख समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी के स्वागत को लेकर धर्मनगरी में उत्साह है। पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज धनतेरस को हो गया। दीपोत्सव महापर्व पर बाजारों से लेकर घरों तक दमक नजर आ रही है। प्रशासन की ओर से की गई सजावट से क ोटगेट सहित प्रमुख स्मारक रोशनी से झिलमिला रहे है। रंग बिंरगी लाईटों से कलक्टरी भी दमक रही है। बाजारों में भी दुकानदारों ने अपनी दुकानों में सजावट की है तो होटल,मॉल,मिठाई-नमकीन की दुकानों के साथ साथ घरों को भी रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। वहीं तेलीवाड़ा में सड़क पर कारपेट लगाकर रंग बिरंगे स्वागत द्वार तैयार किये गये है।
पहली बार पीबीएम अस्पताल में जबरदस्त सजावट
उधर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में भी जमकर सजावट की गई है। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान की ओर से की गई सजावट में पीबीएम अस्पताल के मुख्य भवन के साथ साथ ट्रोमा सेन्टर, सुपर स्पेशलिटी विंग,बच्चा अस्पताल, जनाना अस्पताल, मर्दाना,टी बी अस्पताल, कैंसर अस्पताल,मेडिकल कॉलेज को रंग बिरंगी रोशनी से सजाई गई है। वहीं पार्कों व प्रवेश द्धारों को भी सजाया गया है। संस्थान के श्याम सोनी ने बताया कि भामशाह भैरूलाल मौसूण व संजय लावट के सहयोग से यह सजावट की गई है।IMG 20241030 WA0355 रोशनी से गुलज़ार हुआ बीकानेर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट


Share This News