ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241030 WA0244 डॉक्टर्स एवं कार्मिको ने लगाई दौड़ Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी की अगुआई में कॉलेज परिसर से लेकर सुपर स्पेशलिटी ग्रुप से होकर वापिस मेडिकल कॉलेज तक वरिष्ठ प्रोफेसर्स, यूजी एवं पीजी के मेडिकल स्टूडेण्ट्स, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य कार्मिकों ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 के तहत बुधवार सुबह साढ़े सात बजे दौड़ लगाई। इस अवसर पर डॉ. सोनी ने उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती सुनिश्चित करने के लिए हमारी जीवनशैली में स्वस्थ आदतों को शामिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने सभी से अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से पैदल चलने और दौडने का आग्रह किया। हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पिण्टू नाहटा ने बताया कि नियमित पैदल चलने से हार्ट मजबूत रहता है।

*इन्होनें लगाई दौड़*
प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. अनिता पारीक, रेखा आचार्य, सुरेन्द्र वर्मा, हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पिण्टू नाहटा, डॉ. माणक गुजरानी, डॉक्टर संदीप भास्कर , प्राचार्य कोर्डिनेटर डॉ. गौतम लूणिया, डॉ. गौरव जोशी, नर्सिंग अध्यक्ष रविन्द्र गोदारा , महेन्द्र गुप्ता, हेतराम जाखड़, राजीव आदि ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 के तहत आयोजित दौड़ में हिस्सा लिया।


Share This News