ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241029 WA0250 scaled जवानों के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल, जवानों को दी दीपावली की शुभकामनाएं Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज  बीकानेर। केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को नाल स्थित एयरफोर्स स्टेशन में जवानों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संदेश है कि जनप्रतिनिधि भी जवानों के साथ दीपावली की खुशियां बांटें। उन्होंने कहा कि जवानों के अदम्य साहस और देश के प्रति समर्पण की भावना स्तुत्य है। प्रत्येक व्यक्ति को इनके प्रति कृतज्ञ होना चाहिए। उन्होंने शुभकामनाएं दी कि देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आकर यहां सेवा देने वाले जवानों के लिए यह दीपावली यादगार रहे। उन्होंने जवानों का परिचय लेते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी और मिठाई खिलाकर उनका मीठा करवाया।

उन्होंने यहां आयोजित दीपावली मेले का अवलोकन किया और विक्रय के लिए यहां रखी गई सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह मेला यहां रहने वाले जवानों और उनके परिवारों के लिए उपयोगी साबित होगा। इस दौरान स्टेशन के एओसी श्री एमके मिश्रा वीएसएम ने मेले सहित अन्य गतिविधियों के बारे में बताया।इस दौरान मनीष सोनी, विक्रम राजपुरोहित, पंकज अग्रवाल, रवि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


Share This News