IMG 20241023 101608 23 नशे के खिलाफ आंदोलन प्रदर्शन आज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज 11 बजे गंगा थियेटर पहुंचने का आव्हान किया जा रहा है। नशे के खिलाफ इस मुहिम के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। कलेक्ट्रेट में विशेष व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। नशे से अपराध बढ़ रहे हैं। पुरुष महिलाएं तथा युवा पीढी तथा घर बर्बाद हो रहे है। बढ़ते नशे के खिलाफ अब शहर के युवाओं ने नशे के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। जिसकी आज औपचारिक शुरूआत होने जा रही है। इसे सोशल मीडिया पर अपार समर्थन मिल रहा हे। युवाओं के साथ-साथ राजनेता, प्रबुद्धजन, अधिवक्ता के साथ महिलाएं,युवतियां भी इसका खुलकर समर्थन कर रही है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जा रहा है अभी नहीं तो कभी नहीं। युवाओं ने ठाना है शहर को नशा से बचाना है। जैसे स्लोगन के साथ लगातार पोस्ट किए जा रहे हैं। बीते करीब 24 घंटे में इस मुहिम के समर्थन में हजारों युवा आगे आए है आज 11 बजे गंगा थियेटर पहुंचने का आव्हान किया जा रहा है। नशे के खिलाफ इस मुहिम के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।


Share This News