ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20241023 101608 9 बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में होंगे 1 करोड़ पांच लाख के विकास कार्य Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से 1 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे। विधायक श्री जेठानंद व्यास ने इनकी अनुशंसा की है। सभी कार्यों की कार्यकारी एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग को बनाया गया है।

विधायक ने बताया कि वार्ड 24 श्रीरामसर में करणी माता मंदिर के पास टीन शेड निर्माण के लिए 15 लाख, वार्ड 2 एनएच 15 की ओर मुरलीधर व्यास नगर द्वार निर्माण के लिए 20 लाख, वार्ड 3 सती माता मंदिर के पास सर्व समाज सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख, वार्ड 74 चौथानी ओझाओं के चौक में सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख, वार्ड 5 मुरली मनोहर मंदिर के पास सत्संग भवन निर्माण के लिए 15 लाख, वार्ड 79 जोशीवाड़ा स्थित फूलबाई कुआं सार्वजनिक वाचनालय भवन विस्तार कार्य के लिए 3 लाख, वार्ड 79 हनुमान मंदिर के पास जोशीवाड़ा में सार्वजनिक सामुदायिक भवन विस्तार कार्य के लिए 10 लाख, जोशीवाड़ा में सार्वजनिक वॉलीबॉल ग्राउंड निर्माण के लिए 2 लाख तथा वार्ड 45 दशनाम गोस्वामी समाज की श्मशान भूमि की चारदिवारी निर्माण के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए जाएंगे।


Share This News