ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20220726 123123 12 विवाहिता ने पति सहित अन्य पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। विवाहिता ने एक साल की हुई शादी के बाद पति सहित सास व 6 जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बिग्गाबास निवासी गंगा उर्फ पार्वती पुत्री रामलाल सुनार ने आड़सर बास निवासी अपने पति सांवरमल पुत्र शुभकरण सुनार, सास गीता, देवर चंदनमल, जेठ सुशील, जेठानी माया व ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए है।

पुलिस को उसने बताया कि उसका विवाह 14 मार्च 2023 को सांवरमल के साथ हुआ और करीब सात माह पूर्व ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। उसने बताया कि पीहर वालों ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया परंतु बाटके में दो लाख नगद नहीं देने, सोने का कड़ा नहीं देने, व सामान कम देने की बात पर आरोपियों ने उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पीहर वालों ने घर बसाने का प्रयास किया परंतु आरोपी नहीं माने और घर से निकालकर उसके स्त्रीधन पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।


Share This News