ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20220726 123123 10 बीकानेर : प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में अपराध बढ़ रहे है इसके साथ ही लोग बातचीत चर्चा से हल निकालने के बजाय हथियार उठा रहे हैं। बीकानेर में छतरगढ़ थानाक्षेत्र के लाखूसर गांव में रविवार को प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। इस संघर्ष में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। विवाद की शुरुआत गांव के आसपास की खाली पड़ी जमीन पर एक पक्ष के कब्जे के दावे से हुई।

दोनों पक्षों का दावा था कि जमीन उनकी है, जिसके कारण गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था। स्थिति तब बिगड़ गई जब दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और यह हिंसक झड़प में बदल गई।

खूनी जंग के बाद, एक पक्ष के लोगों ने सत्तासर-बीकानेर राजमार्ग को जाम कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगें रखते हुए सड़कों पर धरना दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

इस दौरान छतरगढ़ थाना प्रभारी संदीप कुमार मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया। पुलिस अब प्रदर्शनकारी ग्रामीणों से बातचीत कर राजमार्ग को खुलवाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त बल भी तैनात किया है।


Share This News