ताजा खबरे
पर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने
IMG 20231123 090506 67 मुकाम बीकानेर आकर सलमान खान माफी मांगे- अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज जोधपुर। एक बार फिर अभिनेता सलमान खान और बिश्नोई समाज सुर्खियों मे हैं। अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया ने एक टीवी चैनल को बातचीत में कहा कि सलमान खान अगर माफी मांगे, तो बिश्नोई समाज उन्हें क्षमा कर सकता है. हालांकि इसके लिए उन्हें मुकाम बीकानेर में आकर अपनी गलती कबूल करते हुए माफी मांगनी होगी. ऐसा करने के बाद बिश्नोई समाज के प्रबुद्धजन आपस में बैठकर निर्णय ले सकते हैं कि सलमान को अपने 29 नियमों के तहत माफी दे दी जाए।

यह है मामला : 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान अभिनेता सलमान खान सहित कई फिल्मी हस्तियों पर हिरण के शिकार का आरोप लगा था. यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है. इस घटना को लेकर बिश्नोई समाज सलमान खान के खिलाफ है. सलमान खान, बाबा सिद्दीकी के करीबियों में से एक थे और सिद्दीकी हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है.।

सलमान खान को बिश्नोई समाज माफ करेगा या नहीं? इसी बात को लेकर अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया का कहना है कि 27 साल पुराने मामले में बिश्नोई समाज सलमान खान को शर्तों के साथ माफ कर सकता है।


Share This News