ताजा खबरे
पर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने
FB IMG 1728718295215 परंपरा : ''हर्षो रो बड़ों त्यौहार भैंसों मार करे कसार', पुष्करणा ब्राह्मण हर्ष समुदाय में अनूठी परंपरा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज राजस्थान। जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर में जब सभी जगह दशहरे के त्यौहार पर कार्यक्रम होते है तब जोधपुर बीकानेर और जैसलमेर आदि जिलों के पुष्करणा ब्राह्मण में हर्ष समुदाय के लोग एक विशेष त्यौहार मनाते हैं। इस मौके पर पुष्करणा ब्राह्मणों में सभी कहते हैं “आज हर्षो रो बड़ों त्यौहार भैंसों मार करे कसार”। आज के दिन माताजी की पूजा करने के साथ-साथ हर्ष समुदाय के लोग मातर जो कि घी, आटे और गुड़ की बनी होती है। उसे बनाकर उसको एक भैंसे का रूप देते हुए माता जी को भोग चढ़ाते हैैं इसके साथ ही चावल और नारियल का भी भोग चढ़ाते हैं। बुजुर्ग बताते है कि पुष्करणा समाज के अधिकांश लोग पाकिस्तान के सिंध, मुल्तान, करांची, डेरा इस्माइल खां से होते हुए राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर, फलौदी, पोकरण जैसलमेर पहुंचे। तब की परंपराएं आज भी अपनाएं हुए है।


Share This News