ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220726 123123 3 बीकानेर के जवाहर नगर में लाखों की चोरी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के नया शहर थाना इलाके के जवाहर नगर में एमएम ग्राउण्ड के पीछे रहने वाले रविंद्र आचार्य के मकान में चोरों ने सेंधमारी कर लाखो का माल पार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वारदात के समय रविन्द्र अपने परिवार के साथ भाई के घर पर संदरकांड के पाठ करने गया था पीछे से चोरों ने ताले तोड़कर 10 लाख रुपए के जेवरात और 2 लाख की नकदी चुराकर ले गए।

रात ग्यारह बजे के करीब 11 बजे परिवार वाले जब घर आए तब उन्हें इस बात पता चला।इस दौरान आचार्य की पत्नी अपने जेवर खोलकर आलमारी में रखने लगी तो पता चला कि वहां कुछ नहीं है। चोर ने करीब दस लाख रुपए के सोने के जेवर चोरी कर लिए। इसके अलावा दो लाख रुपए से ज्यादा की नगदी भी साथ ले गया । मौके पर नयाशहर थाना पुलिस पहुँचकर आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।


Share This News