ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 36 11 राज्यों में बारिश की चेतावनी, लेकिन राजस्थान व दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश के मौसम विभाग ने 11 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों के लिए तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। राजस्थान व दिल्ली के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। आसमान ज़्यादातर साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रायलसीमा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश में भी आज छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि 11 अक्टूबर तक 35-45 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं।

8 से 11 अक्टूबर के दौरान मालदीव, लक्षद्वीप कोमोरिन क्षेत्रों, दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कई हिस्सों, कैलोंग और केरल, कर्नाटक तटों, मन्नार की खाड़ी में 35 किमी प्रति घंटे से 45 किमी प्रति घंटे की हवा की गति के साथ तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। इसलिए, मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी जाती है।


Share This News