ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241008 WA0201 scaled बीकानेर में आज खूब घूमी 'जलेबी' Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश में गर्माती राजनीति का असर बीकानेर जैसे पारंपरिक शहर में भी दिखा।  हरियाणा में प्रचंड बहुमत से बनी भाजपा सरकार, बीकानेर भाजपा नेताओ ने जलेबी खिलाकर मनाया जश्न। बीकानेर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में हरियाणा में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनने पर जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को जलेबी खिलाकर फटाके चलाकर खुशियां मनाई।

IMG 20241008 WA0244 बीकानेर में आज खूब घूमी 'जलेबी' Rajasthan News Portal राजस्थान

शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर एक बार विश्वास जताया है जनता के आशीर्वाद से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा को बहुमत मिला है पिछले दो तीन दिन से एग्जिट पोल अलग की जनादेश दिखा रहा था लेकिन हरियाणा की जनता ने अपना जनादेश बता दिया। हरियाणा की जनता ने राष्ट्रवाद के लिए, हिंदुस्तान के लिए, विकसित भारत के लिए भाजपा को चुना है। देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कहा भाजपा के प्रति अटूट विश्वास हरियाणा की जनता ने दिखाया है। इससे सिद्ध होता है कि मोदी के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है, उस पर जनता ने मुहर लगा दी है और हरियाणा सरकार के कार्य पर भी मुहर लगायी है।

पहली बार हरियाणा की जनता ने किसी पार्टी को तीसरी बार सरकार बनाने का मौका दिया है। इसके लिए हरियाणा की जनता बधाई की पात्र है।


इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चम्मपालाल गेदर, महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष आनंद सिंह भाटी, हनुमान सिंह चावड़ा, विजय उपाध्याय, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, जगदीश सोलंकी, महेश व्यास, भारती अरोड़ा, अनु सुथार, कुणाल कोचर, जतिन सहल,महावीर चारण, भूपेंद्र शर्मा, सुशील शर्मा, पूनम चांद विश्नोई, कमल आचार्य, नरसिंह सेवग, अजय खत्री, मुकेश ओझा, पवन भाटी, दुर्गाशंकर व्यास, इंद्र कुमार ओझा, नंदू गहलोत, राजाराम सीगड़, अनिल हर्ष, राहुल पारीक, चतर सिंह, राम कुमार व्यास, जसराज सिंवर, वेद व्यास, मुकेश आचार्य, विक्रम राजपुरोहित, विमल पारीक, अरुण सोलंकी, अशोक मीणा, दीपक यादव, अरुण सोलंकी, निशांत गौड़ उपस्थित रहे।


Share This News