ताजा खबरे
IMG 20231123 090506 17 शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री ने ली बैठक Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राज्य सरकार का संकल्प, अगले दो वर्षों में स्वच्छता में पहले पायदान पर आए ।शिक्षा तथा पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि आने वाले दो वर्षों में प्रदेश को स्वच्छता के क्षेत्र में पहले पायदान पर लाएं, जिससे यह दूसरों के लिए मिसाल बन सके।
शिक्षा मंत्री श्री दिलावर ने शुक्रवार को जिला परिषद में सभागार में आयोजित बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन का बेहतर उपयोग हो। ऐसी नालियां बनाईं जिनमें पानी का प्रवाह आसानी से हो और ग्रामीण क्षेत्र में गंदगी नहीं रहे। उन्होंने कहा कि कम राशि में अधिक से अधिक स्वच्छता के प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पर खर्च होने वाला पैसा परंपरागत रूप से सफाई का कार्य करने वालों को प्राथमिकता से मिले, यह प्रयास हो।

IMG 20241004 WA0262 शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री ने ली बैठक Rajasthan News Portal राजस्थान

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत का सपना राजस्थान में सरकार हो, इसके लिए समन्वित तरीके से कार्य किया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद तकनीकी और वित्तीय स्वीकृतियां अविलंब निकालने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर माह सरकारी अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आमजन की सहभागिता से स्वच्छता अभियान चलाया जाए।

IMG 20241004 WA0252 शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री ने ली बैठक Rajasthan News Portal राजस्थान

इसी प्रकार विद्यालयों में भी प्रत्येक सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस सातवीं से ऊपर की कक्षाओं में पढ़ने वालेबच्चन जनप्रतिनिधियों और स्टाफ सदस्यों के साथ सफाई की जाए। शिक्षा मंत्री ने पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया और बताया कि देशभर में लाखों लोग प्रतिवर्ष पॉलिथीन के कारण होने वाली गंदगी से प्राण गवा देते हैं। ऐसे लोगों का जीवन बचाने के लिए किसी भी स्थिति में पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की शपथ लेनी होगी। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर पॉलिथीन का भंडारण और विक्रय करने वालों को प्राथमिक तौर पर समझाइश की जाए तथा नहीं मानने की स्थिति में उनके विरुद्ध कार्यवाही हो।


उन्होंने शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक स्कूलों में अध्यापन कार्य सुचारू रूप से करवाएं। यह सुनिश्चित करें कि अध्यापक स्कूल समय के दौरान किसी भी स्थिति में परिसर नहीं छोड़ें तथा निर्धारित ड्रेस कोड की पालना करें। उन्होंने कहा कि अध्यापन से पूर्व अध्यापक संबंधित विषय का अध्ययन करके जाएं। स्कूल परिसर साफ सुथरा रहे। इसी प्रकार पंचायत में शौचालय साफ-सुथरा रहे। यह टूटे-फूटे तथा खराब होने को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक अध्यापन के साथ ऐसे नवाचार करें, जिसका विधार्थियों को लाभ मिल सके। निर्माण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ करना सुनिश्चित करें। बैठक में महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष सहित पंचायती राज और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

शिक्षा मंत्री का जन प्रतिनिधियों के किया अभिनंदन
बीकानेर। शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर के सर्किट हाउस पहुंचने पर अनेक जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास, श्री विजय आचार्य, उप महापौर राजेंद्र पंवार, मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, चंद्र मोहन जोशी, जितेंद्र राजवी, कमल आचार्य, पुनीत ढाल सहित अनेक लोगों ने मंत्री श्री दिलावर का अभिनंदन किया।

जलदाय मंत्री ने करणी माता मंदिर में किए दर्शन
बीकानेर। जलदाय मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी ने शुक्रवार को देशनोक स्थित करणी माता मंदिर के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंत्री श्री चौधरी का सम्मान किया गया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बादल सिंह, मंडलीय चरण सभा के अध्यक्ष गोवर्धन ने करणी माता का चित्र व साहित्य देकर मंत्री श्री चौधरी का स्वागत किया।


Share This News