ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241003 WA0204 विधायक जेठानंद व्यास ने गोपेश्वर मंदिर परिसर में निर्माणाधीन टंकी का किया निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर अगले वर्ष गर्मी में क्षेत्र वासियों को मिलेगा पर्याप्त पेयजल।बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास गोपेश्वर मंदिर परिसर में शहरी वृहद पेयजल परियोजना के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर व्यास ने बताया कि टंकी का राफ्ट भरकर फर्स्ट ब्रेसिंग तक का कार्य पूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि शेष कार्य जल्दी से जल्दी पूर्ण किया जाए, जिससे आगामी गर्मी के मौसम में स्थानीय नागरिकों को पर्याप्त पेयजल मिल सके।

उन्होंने कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 800 किलोलीटर पानी की टंकी के निर्माण से 50 हजार से अधिक जनसंख्या को पर्याप्त पेयजल मिलेगा। इससे लक्ष्मीनाथ मंदिर, गंगाशहर और जेलवेल सब डिविजन के अंतिम छोर के क्षेत्रों गोगागेट, लाल गुफा, हमालों की बारी, चोपड़ा स्कूल, जेलवेल आदि क्षेत्र के लोगों को पूरे प्रैशर से पानी मिलेगा। भीषण गर्मी के दौर में होने वाली समस्या का स्थाई समाधान होगा। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है । प्रत्येक निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को इनका समयबद्ध लाभ मिल सके।


इस दौरान राजाराम सीगड़, रामदयाल पंचारिया, विजय बाफना, शिवकुमार बछ, दिलीप जोशी, शुभम सुराणा और नरेंद्र आचार्य आदि मौजूद रहे।


Share This News