ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230527 154542 1 बम विस्फोट की धमकी:  बीकानेर सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर चौकसी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20241002 153426 बम विस्फोट की धमकी:  बीकानेर सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर चौकसी Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी के बाद चौकसी बढ़ा दी गई है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की धमकी के बाद बीकानेर सहित पूरे राजस्थान के रेलवे स्टेशन अलर्ट है। एक चिट्ठी के माध्यम से राजस्थान के मुख्य रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। ऐसे दीपावली तक खतरे को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी के मद्देनजर आज सुबह से ही बीकानेर रेल्वे स्टेशन पर भी हलचल दिखी। जीआरपी थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित व आरपीएफ प्रभारी सुभाष विश्नोई मय टीमों ने डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन का चप्पा चप्पा छाना। संदिग्धों की तलाशी ली गई।

इसके अलावा बीकानेर से आने जाने वाली ट्रेनों, मुसाफिरखाना, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया में सुरक्षा व कानून व्यवस्था हेतु चैकिंग अभियान चलाया गया। यात्रियों को भी अलर्ट रहने की सलाह दी गई। संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति दिखने पर तुरंत जीआरपी पुलिस अथवा आरपीएफ को सूचित करने की सलाह दी गई। हनुमानगढ़ स्टेशन को बम से उडाने के सम्बन्ध में मिले पत्र के बाबत मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर पश्चिम रेलवे, कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। पुलिस व अन्य अधिकारी समन्वय बनाकर काम कर रहे है। सभी स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।


Share This News