ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240929 WA0153 scaled बीकानेर निगम और पोलैंड ओजराव निगम के बीच हुए हस्ताक्षर, बनेंगे जुड़वां शहर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर मेरा दूसरा घर होगा- मेयर पावेव। सांस्कृतिक मूल्यों के शोध के लिए भारत भ्रमण पर आए पोलैंड देश के ओजराव शहर के मेयर पावेव केंसलर, डेप्युटी मेयर और डेलिगेट्स आज बीकानेर दौरे के दौरान नगर निगम आए। नगर निगम में मेयर सुशीला कंवर की अगुवाई में सभी आगंतुकों का भव्य स्वागत किया गया। बैंड बाजों पर लोक संगीत की सुमधुर स्वर लहरियों के बीच पधारो म्हारे देश के नाद पर नगर निगम आए मेयर और डेलिगेट्स का महापौर ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पोलैंड से आए डेलिगेट्स के औपचारिक स्वागत के बाद महापौर सुशीला कंवर और मेयर पावेव ने दोनों शहरों की कला, संस्कृति, शिक्षा, खेल और दोनों शहरों के बीच टूरिज्म प्रमोशन को लेकर लेटर ऑफ इंटेंट हस्ताक्षर हुआ।


जिसके बाद महापौर ने सभा को संबोधित करतें हुए कहा कि मेरे कार्यकाल का यह स्वर्णिम अवसर है की हमें शहर को नवाचार, और विभिन्न क्षेत्रों में अपने व्यवहार आदान प्रदान करने के लिए दोनों शहरों के बीच लेटर ऑफ इंटेंट हस्ताक्षर हुआ है। मेयर पावेव और उनके साथ आए सभी डेलिगेट्स का स्वागत है और हम चाहेंगे की भविष्य में ये दोनो शहर साथ साथ आगे बढ़ें और आज जो रिश्ता बना है दोनों देशों के शहरों में वो निरंतर बना रहे।


मेयर पावेव ने कहा की “मेयर साहिबा आज से बीकानेर मेरा दूसरा घर होगा। आज हमारा स्वागत हुआ है इससे मैं भाव विभोर हूं। पूरे भारत भ्रमण के दौरान पूरे देश ने हमारा स्वागत किया। यह मेहमाननवाजी भारतीय और भारतीयता रची-बसी है। लेकिन जिस तरह आज बीकानेर ने हमें अपनाया है, ऐसा लग ही नहीं रहा की हम पहली बार बीकानेर आए हैं। इस शहर और हमारे शहर को हम ट्विन सिटीज के रूप में विकसित करेंगे। दोनो शहर अपनी संस्कृति आदान प्रदान के साथ शहरों और नागरिकों के बेहतर भविष्य के साथ आगे बढ़ेंगे।

औपचारिक संबोधन के बाद महापौर सुशीला कंवर ने बीकानेर की सुप्रसिद्ध उस्ता आर्ट से बने फ्रेम में महाराजा गंगा सिंह जी की तस्वीर भेंट की । मेयर पावेव ने भी ओज़राव शहर की ओर से मेयर राजपुरोहित को मोमेटो भेंट किया।

IMG 20240929 WA0145 बीकानेर निगम और पोलैंड ओजराव निगम के बीच हुए हस्ताक्षर, बनेंगे जुड़वां शहर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट


इस कार्यक्रम के दौरान आयुक्त मयंक मनीष, उपायुक्त यशपाल अहूजा, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, पार्षद प्रमोद सिंह, भंवर लाल साहू, नंदकिशोर गहलोत, विकास सियाग, सुशील व्यास, हिमांशु शर्मा, अनामिका शर्मा, शिवचंद पडिहार, मानक कुमावत, वीरेंद्र कराल, प्रतीक स्वामी, सुमित भोजक, अनूप गहलोत, शहर के प्रमुख प्रबुद्धजन, के एल बोथरा, डॉ विकास पारीक, अनुरुद्ध गोयल, किशोर सिंह राजपुरोहित, विक्रम सिंह राजपुरोहित, गजेंद्र सांखला, मनफूल मांगलिया सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। भाषा के संबंध में अनुवाद डॉ जहांगीर मांगलिया द्वारा किया गया।


Share This News