ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240714 101335 चक्रवात का असर इन राज्यों में रहेगा सर्वाधिक, रहें तैयार Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, नई दिल्ली। चक्रवात का असर आधा दर्जन राज्यों में रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण कई राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। यह सितंबर का चौथा चक्रवाती सिस्टम है, जिसने मौसम में हलचल मचा रखी है। इस कारण मानसून की विदाई अब अक्टूबर के पहले हफ्ते में होगी। अगले एक हफ्ते तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

विभाग ने कही ये बात
केंद्रीय मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान के सक्रिय होने की संभावना जताई है, 7 राज्यों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 9 राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सर्वाधिक गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और झारखंड में भी भारी बारिश का अनुमान है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।


Share This News