ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220726 123123 9 फर्जी दस्तावेजों से मकान का पट्टा बनवाया, इन अधिकारियों पर आरोप Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले की देशनोक पालिका में फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मकान का पट्टा बनवाने को लेकर  पालिका अध्यक्ष, अधिशासी की अधिकारी व अन्य पर मिलीभगत का आरोप लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनमोहन खत्री ने बताया कि, वह देशनोक का रहने वाला है और  वर्तमान में वह कामकाज के कारण बनी पार्क जयपुर में निवास करता है। मेरे स्वर्गीय पिता शिवप्रताप खत्री के नाम से देशनोक के सदर बाजार में नगर पालिका की ओर से पुस्तैनी मकान का पट्टा 20 दिसंबर, 82 को जारी किया गया था। इसमें उसका आधा हिस्सा था जो उसे पिता की जरिये वसीयत 5 अप्रैल, 95 को मिला था। पिता के स्वर्गीय के बाद अचल संपत्ति उसकी हो गई। कारोबार के कारण जयपुर रहने लगा तो भाई गणेश खत्री ने इसका फायदा उठाया और नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, अधिशासी अधिकारी बृजेश कुमार सोनी, भूमि शाखा प्रभारी रवि कुमार मोदी, ओमप्रकाश ब्राह्मण, रामकिशन मूंधड़ा, सुखदेव ब्राह्मण व महावीर के साथ मिलकर फर्जी और कूटरचित कागजात तैयार करवाए।

प्रार्थी ने बताया कि आपराधिक षडयंत्र रचकर गैर कानूनी तरीके से पुस्तैनी भूमि और मकान का पट्टा बना लिया। उसने नगर पालिका में आपत्ति पत्र देकर कहा कि अचल संपत्ति के संबंध में सिविल वाद विचाराधीन है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


Share This News