ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20240925 094741 बीजेपी की इस लोकप्रिय विधायक का हुआ निधन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज नोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले की सूरसागर विधानसभा से विधायक रह चुकी सूर्यकांता व्यास (जीजी) का बुधवार सुबह निधन हो गया। 86 वर्षीय जीजी लंबे समय से बीमार चल रही थीं तथा उनका डायलिसिस हो रहा था। बुधवार सुबह अपने निवास पर ही उनकी तबियत काफी नसाज हो गई। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूर्यकांता व्यास से निधन से जोधपुर शहर में शोक की लहर छा गई।

पार्षद से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वालीं सूर्यकांता व्यास छह बार विधायक रहीं। उन्होंने 1990 में अपना पहला चुनाव जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से जीता। इसके बाद वे तीन बार शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनकर विधानसभा पहुंची।

परिसीमन के बाद 2008 में उन्होंने जोधपुर के सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीतीं। इसके बाद में लगातार तीन बार इसी विधानसभा क्षेत्र से जीत कर सदन तक पहुंची। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर टिकट बदल दिया था। उनकी जगह भाजपा ने नए चेहरे देवेंद्र जोशी को मैदान में उतारा था।


Share This News