ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20231123 090506 109 पटाखा व्यवसाइयों ने जिला कलेक्टर का जताया आभार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर फायर वर्क्स एसोसिएसन के अध्यक्ष लूणकरण सेठिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने पटाखा व्यवसाइयों की भावना को समझते हुए इस वर्ष समय पर अस्थाई लाइसेंस आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने से फायर वर्क्स व्यवसाइयों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई।

एसोसियेशन ने जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आतिशबाजी मार्केट में भूखंडों का भौतिक कब्जा दिलवाने बाबत ज्ञापन सौंपा | ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर की फायर वर्क्स एसोशियेशन जो कि आतिशबाजी मार्केट हेतु लगभग 13 सालों से संघर्ष करती आ रही है और 2013 में शिवबाड़ी क्षेत्र में आतिशबाजी मार्केट के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया की शूरूआत हुई और इसके लिए स्थाई अनुज्ञापत्र धारकों से आवेदन भी मांगे गए और साथ ही धरोहर राशि भी जमा करवाई गई।

तत्पश्चात लौटरी द्वारा 38 आवेदकों को भूखंड आवंटित किये गये और मार्केट का शिलान्यास कर मूलभूत सुविधाओं के लिए 50 लाख का टेंडर भी निकाला गया किन्तु उस समय आचार संहिता लग जाने से अब तक भौतिक कब्जा नहीं मिल पाया है और आज वर्तमान में आतिशबाजी मार्केट का भौतिक कब्जा ना मिलने से पटाखा व्यवसाइयों को भारी नुकसान हो रहा है जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने शीघ्र की इस समस्या के समाधान करवाने का आश्वासन दिया।


Share This News