ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 97 भाजपा सदस्यता अभियान में तोड़फोड़ व पत्थरबाजी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के कोलायत विधानसभा क्षेत्र में रविवार की दोपहर भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कोडमदेसर गांव में ही टैंट लगाकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा था। कुछ लोग टैंट में आए झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने टैंट में लगी कुर्सियां तोड़नी शुरू कर दी। बाद में टैंट में लगे पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी और विधायक अंशुमान सिंह भाटी के फोटो वाले फ्लेक्स भी फाड़ दिए। टैंट में लगी कुर्सियां तोड़ने के साथ ही टेबलें फेंक दी। मौके पर उपस्थित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इन लोगों को खदेड़ा तब तक काफी नुकसान किया जा चुका था। दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नाल पुलिस और स्थिति को संभाला।

जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी इस कार्यक्रम में पहुंचने वाले थे। इससे पहले ही ये घटनाक्रम हो गया। ये लोग कौन थे? और यहां तोड़फोड़ क्यों की गई? इस बारे में अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। आरोप है कि आसपास के गांवों से एकत्र होकर आए कुछ लोगों ने भाजपा के कार्यक्रम में हंगामा किया।


Share This News