ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240920 WA0207 मिर्गी रोगियों के लिए विशेष निःशुल्क शिविर 22 को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। के डी अस्पताल अहमदाबाद व बीकानेर जिला उद्योग संघ का मिर्गी रोगियों के लिए विशेष शिविर
बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि के.डी. अस्पताल अहमदाबाद एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क मिर्गी उपचार का आयोजन दिनांक 22 सितंबर 2024 वार रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर, औद्योगिक क्षेत्र रानीबाजार में जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि द्वारा उद्धघाटन किया जाएगा। शिविर व्यवस्थापक जितेन्द्र चावड़ा एवं केतन शाह ने बताया कि के.डी. हॉस्पिटल अहमदाबाद के डीएम न्यूरोलॉजी एवं मिर्गी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक गोहेल अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इस शिविर में मुख्यतया वह रोगी जिनको बार बार दौरे पड़ते हो, होश खो देना, बार बार जमीन पर गिरना, मांसपेशियों में मरोड़ या एंठन, भ्रमित होना, बिना उद्देश्य के हिलना, हाथ पाँव में झुनझुनी होना, बिना कारण बकवास करना, बिना वजह चिल्लाना या जिनको अचानक चेतना खोने की समस्या रहती है और जिनके परिवार में मिर्गी के किसी रोगी का इतिहास हो इनके लिए यह शिविर कारगर सिद्ध होगा। मेडिकल में जरूरतमंदों हेतु कार्यरत के.डी. फाऊंडेशन के दिनेश भाई ने बताया कि यह शिविर मिर्गी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए एक अनोखा अवसर है। के.डी. फाऊंडेशन जरूरतमंद मिर्गी रोगियों के सहयोग के लिए अपनी सेवाएं देने को तैयार है। शिविर में रजिस्ट्रेशन हेतु 6359603632 अथवा 9828014340 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।


Share This News