ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20231123 090506 90 पुलिस प्रशासन का सघन चेकिंग अभियान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

police 1 पुलिस प्रशासन का सघन चेकिंग अभियान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महकमा एक्टिव मोड पर है। एक दिन पहले भुट्टों के बास में 20 बाइक जब्त हुई। वही शुक्रवार को आईजी ओमप्रकाश व पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर जिले भर में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

आज बीकानेर शहर के मुख्य मार्गों, राजमार्गों,चौराहों पर थाना पुलिस के अधिकारी व हथियारबंद जवानों ने आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग की। चैकिंग के दौरान चौपाहिया,तिपहिया वाहनों को चैक करने वालों के अलावा बिना हेलमेट वाहन चालकों को भी रोका गया। चैकिंग अभियान के कारण मुख्य मार्गों पर लंबा जाम सा लग गया। थानाधिकारियों द्वारा बाहर नंबर के वाहनों के सभी प्रकार के कागजात देखे गये और संदिग्ध वाहन वालों से पूछताछ भी की गई।


Share This News