ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240919 WA0182 रक्तदान शिविर 29 को, विधायक व्यास ने किया पोस्टर का विमोचन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। मारवाड़ जन सेवा समिति तथा सुमन कंवर चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 29 सितंबर को प्रातः 8 से 4 बजे तक पूगल रोड स्थित माखन भोग में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।


बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने इसके पोस्टर का विमोचन गुरुवार को किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा सुमन कंवर राजपुरोहित की स्मृति में रक्तदान शिविर जैसा पुनीत आयोजन करना, उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। शिविर के दौरान दान किया जाने वाला रक्त, जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाएगा। उन्होंने कहा कि यह अनुकरणीय कार्य है, जिसे सदैव याद किया जाएगा।


मारवाड़ जन सेवा समिति के रमेश व्यास ने बताया कि शिविर से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए शिविर का सफल आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान डॉ. एल के कपिल, चंदन ठाकुर, महेंद्र चावरिया, मुनीराम गहलोत, भवानी टाक तथा सुरेंद्र व्यास आदि मौजूद रहे।


Share This News